अपना आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट कैसे करे

आज के समय में आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि इसका प्रयोग प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है | आधार कार्ड की सहायता से भ्रष्टाचार में काफी सुधार हुआ है, जिससे योजना का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुँच रहा है | आधार कार्ड बन जाने के बाद यदि उसमे किसी भी प्रकार का संशोधन करना चाहते है, तो जानकारी के आभाव में हमे काफी समय और धन की हानि होती है, यदि आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करना चाहते है, तो इस पेज पर इसकी जानकारी विस्तार से प्रदान की जा रही है |

ऑनलाइन आधार अपडेट करने की प्रक्रिया

स्टेप 1

ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in/ पर जाना होगा | इस वेबसाइट पर जाने के बाद आप होम पेज पर कई विकल्प प्राप्त होंगे, यदि आप को अपना पता परिवर्तित करना है, तो आप Address Update Request (Online) पर क्लिक करे, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा वहां पर आपको Proceed पर क्लिक करना है |

नोट- यदि आपको अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना है, तो आपको आधार कार्ड सेंटर जाना होगा |

Proceed पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज में आपको अपने आधार कार्ड से सम्बंधित जानकारी भरनी होगी जैसे आधार कार्ड नंबर इत्यादि, यहाँ पर सभी जानकारी भरने के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, वह ओटीपी आपको दिए गए निर्धारित स्थान पर भरना होगा, उसके बाद आप को सबमिट पर क्लिक करना होगा |

1.Enter your Aadhaar number/VID बॉक्स में आधार नंबर डाले |

2.अब Text Verification में ऊपर लिखा नंबर डाले |

3.Send OTP पर क्लिक करे |

4.आपके मोबाइल पर OTP आएगा |

5. OTP कोड डाले और सबमिट करे |

ये भी पढ़े: PF अकाउंट का UAN Number कैसे चेक करे 

स्टेप 2

सबमिट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमे कई विकल्प होंगे आपको एड्रेस चेंज पर टिक करना होगा और इसके बाद सबमिट पर क्लिक करे, इस प्रकार से आप अपना एड्रेस ऑनलाइन बदल सकते है |

1.एड्रेस पर टिक करे |

2.सबमिट पर क्लिक करे |

स्टेप 3

सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यह पेज कॉन्टेक्ट डिटेल का पेज होगा आपको सावधानीपूर्वक सभी विकल्पों को भरना होगा |

यहां पर आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों में भरने का विकल्प होगा, आप को कोई भी एक भाषा में फॉर्म को भरना होगा, दूसरी भाषा में वह आपने आप ही भर जाएगा |

आपको इस पेज पर यह विकल्प प्राप्त होंगे, ध्यानपूर्वक आपको यह जानकारी भरना चाहिए |

1.C/O

2.House/Bldg/Apt

3.Street/Road/Lane

4.Landmark

5.Area/Locality/Sector

6.Pincode

7.Village/town/city

8.PO

9.District

10.State

सही जानकारी भरने के बाद आप को Submit Update Request पर क्लिक करना होगा |

स्टेप 4

अब आपको अपने एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी को सबमिट करना होगा, जिससे यह प्रूफ हो जाये की आप वर्तमान समय में इस स्थान पर निवास कर रहे है, आपको यहाँ पर एक लिस्ट प्राप्त होगी, आप जो भी डॉक्यूमेंट सबमिट कर रहे हो, उस पर टिक कर दे, आप एक से अधिक डॉक्यूमेंट भी सबमिट कर सकते है |

1.एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करे |

2.सबमिट पर क्लिक करे |

3.Yes विकल्प पर क्लिक करे |

स्टेप 5

अब आपके सामने एक KDMS का विकल्प दिखाई देगा, आपको इसे टिक करना है और सबमिट पर क्लिक करे | इस प्रकार से आपका आधार कार्ड एड्रेस अपडेट का रिक्वेस्ट पूरा हो जायेगा | अब आपके सामने रिक्वेस्ट सक्सेस फुल्ली का मैसेज दिखाई देगा और साथ में Update Request  Numbar यह नंबर आपको नोट करना है, जिससे आप अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते है | आप इस फाइल को भी डाउनलोड भी कर सकते है | कुछ दिन के बाद आपके मोबाइल पर एड्रेस अपडेट का मैसेज आ जायेगा आप यह वेबसाइट पर जाकर भी इसे चेक स्टेटस में देख सकते है |

यहाँ पर हमनें आपको आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

हमारें पोर्टल saralgujarati.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

Leave a Comment